- Hindi News
- प्रेमसंस के ट्रू वैल्यू ने लगाया यूज्ड कार मेला
प्रेमसंस के ट्रू-वैल्यू ने लगाया यूज्ड कार मेला
रांची - प्रेमसंस मोटर के ट्रू-वैल्यू ने मान्या पैलेस मोराहाबादी के नजदीक और कांके स्थित शोरूम में तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया। मेले में किसी भी यूज्ड कार की बुकिंग कराने पर चांदी का सिक्का और एक आकर्षक उपहार दिया जा रहा है। साथ ही नाम ट्रांसफर की सुविधा बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है। ट्रू वैल्यू मैनेजर सुखवीर सिंह ने बताया कि पहले दिन पैंसठ गाडिय़ों की इनक्वायरी आई। २२ गाडिय़ों की बुकिंग हुई और १२ गाडिय़ों की डिलीवरी की गई। मेले में प्रीऑन्ड गाडिय़ों के चुनिंदा मॉडल्स पर एक साल की वारंटी के साथ तीन फ्री सर्विसिंग की सुविधा दी जा रही है। यहां फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। तीस हजार से चाल लाख तक की गाडिय़ां उपलबध हैं।