पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ये सभी देश कर रहे हैं विरोध

ये सभी देश कर रहे हैं विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाकिस्तान, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं। इन देशों का मानना है कि नई व्यवस्था के लागू होने से विश्व क्रिकेट में इन तीन देशों का दबदबा बढ़ जाएगा। करांची से प्राप्त समाचार के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ((पीसीबी)) ने एक बार फिर साफ किया है कि उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद((आईसीसी)) में भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का ढांचागत व्यवस्था में बदलाव संबंधी प्रस्ताव मंजूर नहीं है और उसे इस बारे में सोचने के लिए अभी और समय की जरूरत है। पीसीबी के अनुसार, पीसीबी ने दुबई बैठक में साफ किया है कि इस मामले को लेकर हमारे क्रिकेट बोर्ड की गवॄनग बैठक की अनुमति मिलना जरूरी है। इस मसले को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सामने रखा जाएगा और उसके बाद अगली आईसीसी बैठक में पीसीबी इस मामले पर अपना रूख साफ करेगा। हालांकि आईसीसी ने दुबई में बोर्ड बैठक के खत्म होने के बाद अपनी विज्ञप्ति में कहा था कि परिषद के सभी सदस्यों ने नए प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी है। इस प्रस्ताव पर अगले महीने बैठक में चर्चा होगी।