संत जोसेफ स्कूल बना चैंपियन
रांची - बीएयू मैदान, कांके में चल रही 34वीं मोंटफोर्टियन एथलेटिक्स मीट का समापन बुधवार को हुआ। इसमें ओवरऑल चैंपियन संत जोसेफ स्कूल कोनबीर ((नवाटोली)), जबकि संत जोसेफ स्कूल, कांके दूसरे स्थान पर रहा। मीट में आठ स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि विधायक बंधु तिर्की, सीआईपी निदेशक डॉ$ डी राम और रांची प्रोविंस के क्लेमेंट एक्का ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।