विवाद खड़ा करना अनुचित : भाजपा
रांची - भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सांवरमल अग्रवाल ने कहा कि राजभवन द्वारा गठित सर्च कमेटी यूजीसी के मापदंड के अनुरूप है। इस पर विवाद खड़ा करना उचित नहीं है। ऐसा करना संवैधानिक संस्था का अपमान होगा। कुछ लोगों के शार्ट लिस्ट में नाम नहीं आने के कारण कमेटी को विवादित कर रहे हैं। जबकि उन्हें सोच समझ कर कुछ करना चाहिए। यह समय की बर्बादी के अलावा कुछ नहीं है।