रांची - आदिवासी-मूलवासी जनाधिकार मंच ने बाहरी प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया। अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि जब झामुमो व कांग्रेस ने स्थानीय को प्रत्याशी बनाया था तब आखिरकार ऐसी कौन सी मजबूरी हो गई कि उन्हें वापस लेकर एक बाहरी को प्रत्याशी बना दिया।