रांची - सामाजिक चेतना मंच ने राज्य सरकार से स्वामी विवेकानंद विकलांग योजना से नि:शक्त लोगों को मिलने वाली राशि ४०० से बढ़ाकर ८०० रुपए करने की मांग की है। मंच का कहना है कि जो राशि अभी योजना के तहत मिलती है, उससे उन्हें जीवन यापन करने में कठिनाई हो रही है।