कोकर में सम्मान समारोह दो फरवरी को
रांची - इंटरनेशनल रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन व लॉडर्स पब्लिशिंग हाउस के तत्वावधान में दो फरवरी को विभिन्न कार्यों में बेहतर करने वाले महिला-पुरुष को सम्मानित किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से चूनाभट्ठा, कोकर के रामानुजम हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एके चट्टोराज द्वारा लिखित, ग्लोबल मैनेजमेंट प्रेक्टिस किताब का विमोचन किया जाएगा। इसमें नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन के लिए एक फरवरी तक अपना लेख भेज सकते हैं।