बापू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि समारोह
रांची - राष्ट्रपति महात्मा गांधी के पुण्य तिथि के अवसर पर ३० जनवरी को झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मोरहाबादी मैदान में गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री एवं अतिथिगण उपस्थित रहेंगे। साथ ही महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित कई जानकारियां दी जाएंगी। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के अलावा कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहेंगे।
उड़ान ने नक्षत्र वन में मनाई पिकनिक
रांची - जेसीआई उड़ान के सदस्यों ने बुधवार को पिकनिक का आयोजन किया। पिकनिक नक्षत्र वन में आयोजित की गई। साथ ही बच्चों के लिए कई गेम की व्यवस्था की गई थी। पिकनिक में सदस्यों के साथ साथ बच्चों ने भी मस्ती की। बच्चों के लिए बेल इन हिप और बड़ों के लिए पासिंग द पारसेल गेम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष राखी जैन, विनिता, मंजूषा जैसवाल, दीप्ति, बरखा, पूजा, अर्चना आदि शामिल थीं।