पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दसवीं के छात्रों को दी गई विदाई

दसवीं के छात्रों को दी गई विदाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - एचएम पब्लिक स्कूल में समारोह आयोजित कर दसवीं के छात्रों को विदाई दी गई। कक्षा 10 के छात्र-छात्राओं ने स्कूल में बिताए हुए पल को याद करते हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। प्राचार्य अरविंद कुमार ने उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कक्षा नौ के छात्रों ने दसवीं के छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। मौके पर मोहन प्रकाश, रंजीत कुमार, आशीष ठाकुर, नंदलाल प्रामाणिक, कमलेश, आनंद आदि थे।



छोटानागपुर टैक्सी चालक संघ की बैठक

रांची - छोटानागपुर टैक्सी चालक संघ ने रांची रेलवे स्टेशन के पास लंगर का आयोजन किया। इसमें वेज बिरयानी बनाकर मजदूरों, राहगीरों को खिलाया गया। संघ ने पदाधिकारियों और पेट्रोल टेम्पो चालकों के साथ बैठक की। इसमें रेलवे स्टेशन के बाहर लगने वाले टेम्पो को वाल र्बोड के नियमों का पालन करने के बारे में बताया गया। मौके पर पप्पू सिंह, मो गफ्फार, बादल थापा, मो. परवेज, पप्पू सिंह, संतोष आदि शामिल थे।