सर्व जन चेतना पत्रिका का विमोचन
रांची - पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को सूचना के अधिकार पर आधारित मासिक पत्रिका सर्व जनचेतना का विमोचन किया। पत्रिका के संस्थापक संदीप बनर्जी, मुख्य संपादक अमृत तिवारी, उप संपादक देबू प्रसाद बनर्जी, प्रबंध संपादक आई अहमद विशेष रूप से उपस्थित थे। इस पत्रिका का उद्देश्य गांव-देहात में स्वयं जाकर लोगों को सूचना के अधिकार के विषय में जागरूक करना है। मौके पर कई अन्य लोग उपस्थित थे।