पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कानून सबके लिए समान : डीआईजी

कानून सबके लिए समान : डीआईजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
रांची प्रक्षेत्र के डीआईजी शीतल उरांव ने कहा है कि वीआईपी काफिले के समय ट्रैफिक रोकने से आम पब्लिक परेशान होती है। इसको लेकर तमाम पुलिस अधिकारी चिंतित हैं। इस समस्या का समाधान जल्द होगा।
डीआईजी बुधवार को डोरंडा कॉलेज, में ‘अपराध एवं भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए आम छात्राओं की भूमिका’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में एक छात्र के सवाल का जवाब रहे थे। छात्र ने सवाल किया था कि किसी भी मार्ग से जब कोई वीआईपी गुजरते हैं, तो उनकी सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी पब्लिक से रास्ता खाली कराने के नाम पर अभद्र व्यवहार करते हैं। क्या वीआईपी और आम पब्लिक के लिए अलग-अलग कानून है? बतौर मुख्य अतिथि मौजूद डीआईजी ने कहा कि संविधान में समस्त नागरिकों को एक जैसा अधिकार दिया है, कानून से ऊपर कोई नहीं है। कहा कि पुलिस और पब्लिक एक दूसरे के पूरक हैं। सहयोग के बिना अच्छे समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। पुलिस को पब्लिक की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा। आयोजन रणधीर वर्मा मेमोरियल फाउंडेशन ने किया था।



डोरंडा कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित पदाधिकारी।

समस्या बताने पर ही हल हो सकता है

सिटी एसपी मनोज रतन चोथे ने कहा कि दो तरह के अपराधी होते हैं, एक पहचान वाले और दूसरे अजनबी। कोई छात्रा डरकर अपने साथ हुए किसी भी अत्याचार के बारे में नहीं बताएगी, तो उसकी समस्या का हल नहीं होगा इसलिए डरें नहीं, लड़ें।

संगोष्ठी - डोरंडा कॉलेज में ‘अपराध एवं भयमुक्त वातावरण बनाने को लेकर संगोष्ठी आयोजित