कायस्थ महासभा का सम्मेलन 22 से
रांची - अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का दो दिवसीय सम्मेलन जमशेदपुर के सोनारी, चित्रगुप्त भवन में 22 और 23 फरवरी को होगा। इसके लिए समिति का गठन किया गया। इसमें प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद वर्मा शामिल थे। संयोजक एके श्रीवास्तव ने सम्मेलन में ठहरने और भोजन की व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।
खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण शिविर आज
रांची - पंडरा स्थित कृषि बाजार प्रांगण में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन संध्या तीन बजे से शाम छह बजे तक किया जाएगा। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी केपी सिंह शिविर का उद्घाटन करेंगे। रजिस्ट्रेशन व अनुज्ञप्ति दिए जाएंगे नए आवेदन भी जमा हो सकेगा।