साइबर क्राइम के आरोपी की जमानत खारिज
रांची - साइबर क्राइम के आरोपी विनय यादव की जमानत याचिका विशेष न्यायिक दंडाधिकारी यशवंत प्रकाश की अदालत ने खारिज कर दी। आरोपी इस मामले में 24 मई 2013 से जेल में है। इसके खिलाफ आरोप है कि नेट के जरिए बचत खाते से डेढ़ करोड़ की राशि की निकासी में सहयोग किया था। उक्त राशि को बचत खाते में डलवाने के लिए पांच फीसदी राशि भी ली थी। इस मामले में अन्य आरोपी पवन सिंह, संदीप मिश्रा समेत चार आरोपी जेल में हैं। यह मामला एरिस्टो फार्मा की मुंबई स्थित एसबीआई के बैंक खाते की निकासी से जुड़ा हुआ है।