- Hindi News
- युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने आजसू छोड़ा
युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने आजसू छोड़ा
रांची - युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष चंद्रभूषण कुमार ने आजसू पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने आजसू प्रमुख सुदेश महतो को एक पत्र लिखा है, जिसमें राज्यसभा चुनाव में लिए गए निर्णय पर असहमति जताते हुए पार्टी के केंद्रीय सचिव के पद से त्यागपत्र दिए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि राज्यसभा सदस्य के चुनाव में पार्टी को सर्वसम्मति से निर्णय लेना चाहिए था, पर ऐसा नहीं हुआ। पार्टी सामूहिकता के सिद्धांत पर चलती है, पर अब आजसू में ऐसा नहीं हो रहा इसलिए वे अपने पद तथा पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आजसू के कोटे से ही चंद्रभूषण कुमार युवा आयोग के अध्यक्ष बने थे।