- Hindi News
- केजरीवाल इंस्टी. में प्रबंधन पर सेमिनार आज
केजरीवाल इंस्टी. में प्रबंधन पर सेमिनार आज
रांची - केजरीवाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट स्टडीज में नए सहस्त्राब्दि में ‘दीर्घकालीन प्रबंधकीय चुनौतियां’ विषय पर सेमिनार 31 जनवरी को होगा। गुरुवार को इंस्टीट्यूट के निदेशक प्रो. एके सिंह ने बताया कि सेमिनार का उद्घाटन वेलफेयर डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी ए ख्यांग्ते करेंगे। तकनीकी सत्र को एफआईई के अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, एक्साइड इंडस्ट्री कोलकाता के नदीम काजीम, आधुनिक समूह के अमृतांशु प्रसाद, रांची विवि के प्रो. रमेश शरण और आईएमएस के प्रो. एसके सिंह संबोधित करेंगे। मौके पर प्रो. आरके विश्वास और एएच अंसारी उपस्थित थे।