कुरमी महासभा ने सीएम का पुतला फूंका
कांके - झारखंड कुरमी महासभा रांची जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को कांके चौक पर सीएम हेमंत सोरेन एवं झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का पुतला दहन किया गया। महासभा के प्रदेश प्रचार सचिव उमेश महतो ने कहा कि इन दोनों ने स्व. सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो को जान-बूझ कर अपमानित किया है। इसका जवाब कुरमी समाज आगामी चुनाव में देगा। कहा कि कुरमी समाज से आने वाले सभी विधायक इस्तीफा दें, अन्यथा महासभा उनके आवास घेरेगी।