शिक्षा अभियान की आज होगी समीक्षा
रांची - राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा शुक्रवार को की जाएगी। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के. विद्यासागर इसकी समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक में राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आरएमएसए की पूरी रिपोर्ट के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। इसमें आरएमएसए के तहत अबतक दी गई राशि के खर्च का ब्योरा और योजनाओं सहित अन्य उपलब्धियों की समीक्षा होगी।