पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैदी की मौत पर थाने में परिजनों का हंगामा

कैदी की मौत पर थाने में परिजनों का हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के कैदी मुख्तार खान की मौत के विरोध में परिजनों ने गुरुवार को लोअर बाजार थाने में हंगामा किया।उन्होंने कैदी को जलाने वाले की पहचान करने और गिरफ्तार करने की मांग की।पुलिस के आश्वासन के बाद लोग वापस लौटे। मामले में इंस्पेक्टर एके झा ने जेल अधीक्षक से जांच करने को कहा था। हालांकि, जेल प्रशासन पहले से जांच कर रहा है, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है।
उल्लेखनीय है कि पत्नी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार मुख्तार बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में बंद था। 23 जनवरी को जेल के 12 नंबर वार्ड के बाथरूम में मुख्तार आग से झुलस कर जख्मी हो गया था। इलाज के लिए उसे पहले रिम्स फिर टीएमएच जमशेदपुर में दाखिल कराया गया। बुधवार को उसकी मौत हो गई।मुख्तार के शरीर पर केरोसिन किसने डाला और आग कैसे लगी, इसकी जांच अब तक नहीं हो पाई है। जलने के बाद मुख्तार ने बयान में कहा था कि पीछे से किसी ने केरोसिन डाला और आग लगा दी।
जेल प्रशासन इसे आत्महत्या का प्रयास बता रहा था। डीएसपी सत्य वीर सिंह और मामले के अनुसंधानकर्ता गुरुवार को बिरसा जेल गए और जांच शुरू की।



पार्षद ने की दोषी की पहचान और गिरफ्तारी की मांग