- Hindi News
- स्टेशन पर मर्डर का मुख्य आरोपी देवघर में गिरफ्तार
स्टेशन पर मर्डर का मुख्य आरोपी देवघर में गिरफ्तार
भास्कर संवाददाता - रांची
रांची स्टेशन पर हुई हत्या मामले के मुख्य आरोपी बबलू सिंह उर्फ अच्युतानंद सिंह को देवघर से गिरफ्तार किया गया है। देवघर के करनी बाग स्थित सखुआ जंगल के समीप स्थित एक स्कूल में कुंडा थाना के एएसआई सुरजीत सिंह के नेतृत्व में की गई छापेमारी में यह सफलता पुलिस को मिली। गिरफ्तारी की सूचना रेल थाना को दे दी गई है। रांची रेल थाने की एक टीम देवघर पहुंच चुकी है। संभवत: शुक्रवार को रेल पुलिस आरोपी को रांची ले आएगी। गिरफ्तारी पुष्टि कुंडा थाने के एएसआई सुरजीत सिंह ने की।
उल्लेखनीय है कि 17 जनवरी को अहले सुबह रांची स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पर अपराधियों ने एक शिक्षक सह व्यवसायी प्रेमचंद्र उर्फ फूल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।