पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांप्रदायिक नहीं, देशभक्त पार्टी है भाजपा : रवींद्र राय

सांप्रदायिक नहीं, देशभक्त पार्टी है भाजपा : रवींद्र राय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता - रांची
भारतीय जनता पार्टी ((बीजेपी)) सांप्रदायिक नहीं बल्कि देशभक्त पार्टी है। अल्पसंख्यक समुदाय को वोट बैंक बनाकर राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी जानबूझकर बीजेपी को सांप्रदायिक बताती है। उक्त बातें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय ने कही। गुरुवार को वे नया टोली प्रेम पुल के समीप ईसाई मोर्चा ((बीजेपी)) की विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मसीही समुदाय के लोगों से राष्ट्र के विकास और समृद्धि के प्रति समर्पित बीजेपी की मंशा को समझने पर जोर दिया।
लोहरदगा सांसद सुदर्शन भगत ने बताया कि ईसाई समुदाय के पूर्ण समर्थन का ही फल था कि वे गुमला के विधायक बने और वर्तमान में गुमला के सांसद है। राष्ट्रीय संगठन मंत्री लुईस मरांडी ने अपने व्यक्तिगत अनुभव के आधार पर बीजेपी को एक सामाजिक पार्टी बताया। ईसाई मोर्चा के संयोजक बेलखस कुजूर ने इस मोर्चा के तहत सभी ईसाई परिवार को जोड़े जाने और वर्ष 2014 के चुनाव में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने पर जोर दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक प्रकाश व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने भी कार्यक्रम में विचार रखे।



कार्यक्रम में उपस्थित रवींद्र राय, सुदर्शन भगत, लुईस मरांडी व अन्य।