इन ६ सवाल-जवाबों से समझें फैसले को
क्या सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा?
जवाब : हां। लेकिन सिर्फ 12 सिलेंडरों तक ही। इसके बाद लेते हैं तो बाजार भाव पर लेना होगा। अभी रांची में सब्सिडी वाला सिलेंडर 441.50 रुपए का और खुले बाजार में 1347 रुपए का मिल रहा है।
अगर मैं अब तक नौ सिलेंडर ले चुका हूं तो?
जवाब : फैसला एक अप्रैल 2014 से लागू माना जाएगा। पर चिंता की बात नहीं। इस साल फरवरी-मार्च में भी एक-एक सिलेंडर सस्ती दर पर मिलेगा।
तो क्या इस वित्त वर्ष में एक उपभोक्ता को 12 सस्ते सिलेंडर नहीं मिलेंगे?
जवाब : नहीं। बचे हुए दो माह में सिर्फ दो ही अधिक सिलेंडर मिलेंगे। यानी इस साल सब्सिडी वाले 11 सिलेंडर ही मिलेंगे, 12 नहीं।
मैंने आधार कार्ड अब तक बैंक से लिंक नहीं किया है, तो क्या लिंक करना जरूरी है?
जवाब : नहीं। कैबिनेट ने सब्सिडी की रकम आधार के जरिए बैंक में ट्रांसफर करने की योजना अभी रोक दी है। यानी गैस एजेंसी ही आपको कम दर पर सिलेंडर देगी।
मैंने अकाउंट आधार कार्ड से जोड़ रखा है। तो अब सिलेंडर का सब्सिडी अमाउंट कहां जाएगा?
जवाब : आप एजेंसी से ही सस्ती दर पर सिलेंडर लेंगे। सब्सिडी की रकम सरकार गैस कंपनी को देगी।
मेरा नौ का कोटा पूरा हो चुका है। 10वां सिलेंडर बुक है, रुपए कितने देने होंगे?
जवाब : फरवरी महीने में मिलने वाला अतिरिक्त सिलेंडर सब्सिडी वाले दाम पर ही दिए जाएंगे।