पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धनबाद को हराकर रांची की टीम बनी चैंपियन

धनबाद को हराकर रांची की टीम बनी चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची - जेएससीए अंडर-19 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप मैच के फाइनल में रांची ने धनबाद को 105 रनों से हरा दिया। सोमवार को जेएससीए मेन ग्राउंड रांची में खेले गए फाइनल में रांची ने 50 ओवर में चार विकेट पर 273 रन बनाए। कौशल सिंह 84, ईशान किशन ने 62, समोद ने 60 और राकेश तिवारी ने 31 रन बनाए। धनबाद के विवेक कुमार ने दो और आदित्य ने भी दो खिलाडिय़ों को आउट किया। जवाब में धनबाद की टीम 44.4 ओवर में 168 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई। पुरुषोत्तम ने 64, राहुल घोष ने 44 रन बनाए। रांची की ओर से राजू पांडे ने 24 रन देकर चार खिलाडिय़ों को आउट किया। सुरेंद्र सिंह ने 37 रन देकर तीन और कौशल सिंह ने 39 रन देकर दो विकेट लिए।