पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली ने मेजबान पंजाब को दी शिकस्त

दिल्ली ने मेजबान पंजाब को दी शिकस्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली. दिल्ली वेवराइडर्स ने हॉकी इंडिया लीग जीत से आगाज किया है। उसने शनिवार को पहले मुकाबले में मेजबान जेपी वॉरियर्स पंजाब को 3-1 से शिकस्त दी। रविवार को रांची राइनोज का मुकाबला उत्तर प्रदेश विजाड्र्स से होगा। सरदार सिंह की कप्तानी में दिल्ली ने शुरूआत से ही मेजबान टीम पर दबाव बना लिया। फॉरवर्ड तलविंदर सिंह ने 29वें मिनट में गोल कर दिल्ली को 1-0 से आगे किया। लेकिन चार मिनट बाद युसुफ अफ्फान ने गोल कर जेपी वारियर्स को बराबरी दिला दी। हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 था। दूसरे हाफ में दिल्ली ने दो गोल और किए। विल्सन जैसन ((४७वें और ६८वें)) ने दोनों गोल दागे।