पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एलआईसी का पूर्व मध्य क्षेत्र रहा अव्वल

एलआईसी का पूर्व मध्य क्षेत्र रहा अव्वल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना. भारतीय जीवन बीमा निगम ((एलआईसी)) के पास वर्तमान समय में कई ऐसे पॉलिसी हैं जो ग्राहकों के लिए बेहतर है। एलआईसी के प्रबंध निदेशक सुशोभन सरकार ने यहां पूर्व मध्य क्षेत्र के एजेंटों के सम्मेलन में ये बात कही। उन्होंने व्यवसाय में अग्रणी रहने के लिए पूर्व मध्य क्षेत्र के जोनल मैनेजर और उनकी टीम को बधाई दी। दिसंबर २०१३ तक ३६.२४ लाख पॉलिसीयों को पूरा कर इस क्षेत्र ने २१७६.६९ करोड़ प्रीमियम आय अर्जित की है। जोनल मैनेजर पीएन चावला ने कहा कि न्यूनतम बीमा धन की सीमा ५० हजार से बढ़ाकर एक लाख होना पॉलिसीधारकों के लिए फायदेमंद होगा।