श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम जीती
एजेंसी. विजयनगरम
श्रीलंका की महिला टीम ने भारत को पहले टी-२० अंतरराष्ट्रीय मैच में शनिवार को रोमांचक संघर्ष में एक गेंद रहते तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में १-० की बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने कप्तान मिताली राज ((६७)) के शानदार अर्धशतक से २० ओवर में तीन विकेट पर १४७ रन बनाए। मिताली ने ४७ गेंदों की अपनी पारी में नौ चौके और दो छक्के लगाए।
हरमनप्रीत कौर ने ४०रन और ओपनर अनधा देशपांडे ने २१ रन का योगदान दिया। श्रीलंका की तरफ से ओशादी रणसिंघे ने २७ रन पर दो विकेट लिए। श्रीलंका ने कप्तान सीरीवर्दने की ३९गेंदों पर पांच
चौकों और एक छक्के से सजी ५२ रन की पारी से १९.५ ओवर में सात विकेट पर १४८ रन बनाकर मैच जीत लिया।
भारत के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ ने २४ रन पर तीन विकेट, एकता बिष्ट ने ३७ रन पर दो विकेट और सोनिया डाबिर ने २३ रन पर दो विकेट लिए लेकिन वे श्रीलंका को नहीं रोक पाईं।