पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीणों ने एसडीओ से राशन नहीं देने की शिकायत की

ग्रामीणों ने एसडीओ से राशन नहीं देने की शिकायत की

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - हुसैनाबाद
अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत मोकहर कला पंचायत के कुड़वा खुर्द के दर्जनों ग्रामीणों ने अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अनुमंडल पदाधिकारी शिवनारायण यादव से डीलर के विरुद्ध राशन नहीं देने की शिकायत की। ग्रामीणों ने एसडीओ को लिखित आवेदन देकर एकता स्वयं सहायता समूह द्वारा विगत सात माह से बीपीएल का राशन एवं तेल नहीं देने का आरोप लगाया। साथ ही पंचायत की मुखिया नजमा खातून पर डीलर से राशन व तेल लेकर मनमानी करने की अनुमति देने की बात कही है। ग्रामीणों की बात सुनने पर एसडीओ ने डीलर के खिलाफ जांच कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिकायत की पुष्टि होने पर डीलर का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। मौके पर गांव के जाफर खां, मो. मुमताज खां, मो. फरीद खां, नुरुल्लाह खां, हुसैन खां सहित अन्य लोगों ने कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।