रोड घोटाले के खिलाफ झासंमो का महाधरना
मेदिनीनगर - झारखंड संघर्ष मोर्चा ने मेदिनीनगर-पांकी रोड निर्माण में गड़बड़ी की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। मौके पर मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. शशिभूषण मेहता ने कहा कि निर्माण के साथ ही सड़क टूट गई है। सगालिम, हुटाई समेत अन्य स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं। जिलाध्यक्ष विनोद कुशवाहा ने कहा कि सड़क निर्माण में शेखर कंपनी मोहरा है। लेस्लीगंज की प्रमुख संगिता देवी ने कहा कि भ्रष्ट तत्वों के खिलाफ मोर्चा का अभियान हमेशा जारी रहेगा। धरना को दिनेश तिवारी, वीरेंद्र वर्मा, कृष्णा भारती, वकील बहार अंसारी, सौकत खान, लाडले हसन, बसंत सिंह, झारो देवी समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। धरना के बाद सीएम हेमंत सोरेन के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा गया।