- Hindi News
- बच्चों के अधिकार की करें रक्षा : रूपलक्ष्मी
बच्चों के अधिकार की करें रक्षा : रूपलक्ष्मी
ञ्चअच्छे बच्चे ही बन सकते हैं योग्य नागरिक
भास्कर न्यूज - मेदिनीनगर
राज्य में बाल अधिकार अधिनियम सही ढंग से लागू नहीं होना चिंता का विषय है। बच्चों को शिक्षा समेत अन्य अधिकार मिले, इसके लिए आयोग ने पहल शुरू की है। उक्त बातें झारखंड राज्य बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष रूप लक्ष्मी मुंडा ने कही। वे बीसीसी मिशन बालिका उवि में बाल अधिकार पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। अध्यक्ष ने कहा कि अच्छे बच्चे ही देश के योग्य नागरिक बन सकते हैं। इसलिए उनका सही माग दर्शन जरूरी है। इसमें शिक्षकों की भूमिका अहम है। शिक्षक खुद भी बच्चों के अधिकार के बारे में जानें और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए काम करें। यूनिसेफ के सहयोग से आयोग द्वारा आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों से बच्चों को अधिकार दिलाने के लिए आगे आने की अपील की गई। इससे पहले अध्यक्ष ने आयोग के सदस्यों तथा जिले के डीसी और एसपी के साथ कार्यशाला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में आयोग के सदस्य सुनील कुमार, आरडीडीई खगेंद्र कुमार, डीईओ रतन कुमार महावर, डीएसई राम प्रसाद मंडल सहित सर्वशिक्षा अभियान के कर्मी व तीनों जिले से आमंत्रित शिक्षक शामिल थे।