गरीबों के बीच कंबल का वितरण
चितरपुर - मुरूबंदा में बुधवार को आजसू द्वारा कंबल वितरण किया गया। इस दौरान आधा दर्जन गरीब व असहाय लोगों को कंबल दिया गया। वितरण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष सह वार्ड सदस्य राजेश कुमार द्वारा किया गया। मौके पर ईश्वरी महतो, तेसरू महतो, महादेव महतो, संजय कुमार, सुनील सिंह, कलेभर महतो, मौसमात खैमा, अनिल कुमार, राजकुमार महतो, कालीचरण, गोविंद, प्रहलाद महतो सहित कई मौजूद थे।