बच्चों के बीच छात्रवृत्ति का वितरण
चितरपुर - लारी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में बुधवार को स्कूली बच्चों के बीच छात्रवृत्ति का वितरण किया गया। वितरण प्राचार्य मिस्बाहुल इस्लाम द्वारा किया गया। इस दौरान 202 बच्चों के बीच 44 हजार 820 रुपए की छात्रवृत्ति का वितरण हुआ। मौके पर ग्राम शिक्षा समिति अध्यक्ष मुमताज अंसारी, प्रबंध समिति अध्यक्ष रूस्तम अंसारी सहित मरियम खातून, नवरतन राम, मो हबीब, नंदकिशोर प्रसाद, वृजू नायक, सीमा कुमारी सहित कई मौजूद थे।