- Hindi News
- बीडीओ और थाना प्रभारी तैयार करें रूट चार्ट : उपायुक्त
बीडीओ और थाना प्रभारी तैयार करें रूट चार्ट : उपायुक्त
भास्कर न्यूज - मेदिनीनगर
आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर बुधवार को बीडीओ और थाना प्रभारियों की बैठक डीआरडीए सभागार में हुई। बैठक में डीसी मनोज कुमार और एसपी वाईएस रमेश ने अधिकारियों से चुनाव के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्रों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी उपलब्ध करने का निर्देश दिया।
डीसी और एसपी ने सभी बीडीओ और थाना प्रभारी को मिल कर रूट चार्ट तैयार करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि इस संबंध में अभी से पूरी तैयारी जरूरी है। किस बूथ तक वाहन जा सकेगा और कहां जाना मुश्किल होगा। कौन सा क्षेत्र ज्यादा संवेदनशील है और कौन सा क्षेत्र नक्सल प्रभावित है। इन सब का उल्लेख करना आवश्यक है। अध्यक्षता डीसी मनोज कुमार ने की।