बीडीओ को विरमित करने की मांग
लातेहार - बालूमाथ प्रखंड के उपप्रमुख राजेंद्र साहू ने बालूमाथ के स्थानांतरित बीडीओ परवेज आलम को विरमित करने की मांग जिला प्रशासन से की है। उन्होंने कहा है कि झारखंड सरकार ने 31 दिसंबर २०१३ को इनका स्थानांतरण
विश्रामपुर प्रखंड में कर दिया है। परंतु 20 दिन बीत जाने के बाद भी वे अपने पद पर बने हुए हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की भावना का ख्याल रखते हुए उन्हें विरमित कर नवपदस्थापित बीडीओ अर्जुन राम को
प्रभार दिलाने का आग्रह
किया है।