- Hindi News
- मनरेगा में लापरवाही, एसडीओ ने बीडीओ को लगाई फटकार
मनरेगा में लापरवाही, एसडीओ ने बीडीओ को लगाई फटकार
भास्कर न्यूज - गुमला
एसडीओ एवं मनरेगा के वरीय प्रभारी आंजनेयुलु दोड्डे ने सभी प्रखंड के बीडीओ की बुधवार को जमकर क्लास ली और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। हालांकि अच्छा काम करने वालों की प्रशंसा भी की। दोड्डे बीडीओ के साथ बैठक कर मनरेगा योजना की समीक्षा कर रहे थे। इसमें उन्हें पता चला कि एमआईएस इंट्री में गुमला जिले में काम की गति धीमी है। पिछले वित्तीय वर्ष की 2872 योजनाएं अब भी लंबित हैं। इस वित्तीय वर्ष में भी जो 1763 योजनाएं स्वीकृत हुईं, उनमें अब तक 1088 पर ही काम शुरू हुआ है। चैनपुर, घाघरा, गुमला, कामडारा, पालकोट व रायडीह प्रखंड में अभियंताओं ने एक भी मापी पुस्तिका नहीं बनाई है। एसडीओ ने सभी प्रखंड के जेई से स्पष्टीकरण मांगते हुए काम में तेजी लाने को कहा।
बैठक में लक्ष्य के अनुसार खाता फ्रिजिंग नहीं होने पर विशुनपुर व भरनो बीपीओ के वेतन पर रोक लगवा दी। जारी, भरनो व कामडारा बीपीओ को मनरेगा में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। उन्होंने एक सप्ताह में काम में तेजी नहीं आने पर बीपीओ को हटाने की
बात कही।