पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रवृत्ति का पैसा बढ़ाने के लिए धरना

छात्रवृत्ति का पैसा बढ़ाने के लिए धरना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुमला
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई ने बुधवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत अपनी मांगों को लेकर कचहरी परिसर में बुधवार को धरना दिया। इस दौरान अभाविप के सदस्यों ने सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की। अभाविप ने छात्रों को छात्रवृत्ति का पैसा बढ़ाने के साथ नियमित रूप से भुगतान कराने, छात्रावास में व्याप्त परेशानियों को दूर कराने, पुस्तकालय की व्यवस्था करने, छात्रावासों की सुरक्षा को देखते हुए दीवार बनवाने समेत कई और मांगें उठाई। इन मांगों पर जल्द ही विचार करने को कहा गया।
धरना स्थल पर शिवकुमार साहू ने कहा कि राज्य में शिक्षा के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं है। छात्रावास की स्थिति ठीक नहीं है। यहां विद्यार्थियों को असुविधा होती है। उन्होंने सरकार से छात्रों की समस्या समाधान पर शीघ्र पहल करने की मांग की। विमलचंद्र बड़ाइक ने कहा कि आज शिक्षा व्यवसाय हो गया है। बढ़ती महंगाई से निर्धन विद्यार्थी अच्छे स्कूल में अपना नामांकन नहीं करा सकते हैं। मौके पर कालिंदी एक्का, मनोज, गौतम, संतोषी कुमारी, विमला कुमारी, मनोज उरांव, आरती, रानी व संतोष कुजूर मौजूद थे।