पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क निर्माण की गति असंतोषजनक : चौधरी

सड़क निर्माण की गति असंतोषजनक : चौधरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुमला
ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता प्रमुख यदुनंदन चौधरी बुधवार को गुमला पहुंचे। गुमला में वे आरईओ कार्यालय कक्ष में अभियंताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अभियंताओं से जिले में रोड निर्माण की स्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा निर्माण की धीमी गति पर असंतोष जताया। जिले में विभाग की ओर से कराए जा रहे रोड निर्माण की खराब स्थिति पर उन्होंने बताया कि विभाग को सरकार से राशि ही नहीं मिलती है। इस कारण सड़क की मरम्मत नहीं हो पाती है। विभाग के सभी योजना की स्वीकृति सांसद व विधायक के अनुमोदन से ही की जानी है। यदि सांसद-विधायक अनुमोदन करते हैं तो योजना को स्वीकृति मिलेगी। चालू वित्तीय वर्ष में 28.09 करोड़ रुपए का आवंटन मिला है। इससे ज्यादा की योजना की स्वीकृति हो चुकी है। अगले वित्तीय वर्ष के लिए भी योजना की स्वीकृति दे दिया गया है।
उन्होंने कहा कि वित्तीय सचिव से राशि का स्थिति पर बात की गई है। उन्होंने अनुपूरक राशि देने की बात कही है। राशि मिलने पर सभी पथ पर काम किया जाएगा। साथ ही नए पथ का भी निर्माण होगा। जिले में सड़क की स्थिति के लिए 25 जनवरी को रांची प्रोजेक्ट भवन में सभी अभियंता व संवेदकों के साथ बैठक रखी गई है। इसमें वरीय अधिकारियों के समक्ष सभी स्थिति से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान वे कार्यपालक अभियंता से जानकारी लेने के अलावा निर्माण कार्य के फाइलों की जांच किए। सभी लंबित कार्य को पूरा करने का निर्देश दिए। मौके पर ईई इमानुएल तिग्गा, केबी राम, बलराम उपाध्याय सहित अन्य संवेदक मौजूद थे।



जानकारी लेते अधीक्षण प्रमुख।