पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ

भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़वा - विकलांग संघ के भवन निर्माण के लिए गढ़वा प्रखंड के जोबरइया गांव में भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। बताया जाता है कि भूमि के हस्तांतरण वाद संख्या 10/2011-12 को आयुक्त कार्यालय पलामू प्रमंडल द्वारा कुछ बिंदुओं पर मार्गदर्शन के लिए सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग रांची को भेजा गया है। मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद भूमि हस्तांतरण को लेकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। इसकी जानकारी संघ के प्रबंध निदेशक ओमप्रकाश पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि सूचना अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी से यह सूचना मिली है।