पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टेंपो पलटने से एक की मौत, पांच घायल

टेंपो पलटने से एक की मौत, पांच घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लातेहार - लातेहार-डीही मार्ग पर एक टेंपो पलटने से उसपर सवार जलेश्वर लोहरा ((55)) की मौत हो गई। वहीं पांच यात्री घायल हो गए। घायलों में नीतेश पांडेय, सुमरी देवी, बसंती देवी, अनिल दूबे एवं राजमणि देवी शामिल हैं। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि साप्ताहिक बाजार से सभी लोग एक टेंपो पर सवार होकर लातेहार से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की प्राथमिकी लातेहार थाना में दर्ज कर ली गई है। मृतक जलेश्वर के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।