- Hindi News
- अनुसचिवीय कर्मचारियों ने जुलूस निकाल दिया धरना
अनुसचिवीय कर्मचारियों ने जुलूस निकाल दिया धरना
भास्कर न्यूज - गुमला
झारखंड अनुसचिवीय संघ के कर्मचारियों ने बुधवार को डीसी कार्यालय के सामने धरना दिया। इस बीच जुलूस निकालकर प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी नारेबाजी भी की। कर्मचारियों की हड़ताल से काम पर व्यापक असर पड़ा। संघ के जिला मंत्री बलीराम पासवान ने कहा कि लिपिकों को समाहरणालय सहायक बनाया जाए। चिकित्सा, यात्रा, क्षेत्रीय भत्ता लागू करने की भी मांग की। सेवानिवृत्ति की उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने व साप्ताहिक कार्यावधि पांच दिन करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। पहले भी आंदोलन हुआ। लेकिन सरकार कर्मचारियों की 18 सूत्री मांग पर ध्यान नहीं दे रही हैं।
मौके पर मिथिनेश कुमार, रामेश्वर साहू, परमानंद बड़ाईक, निराला, अजीत कुमार चौधरी, शशिभूषण भगत, सुख बिहारी उरांव, मीरा देवी, शशिकांत मिश्र, रामेश्वर साहू, प्रभा मिंज, रवींद्रनाथ साहू, गीता देवी, मरियम तिर्की, पुष्पा तिग्गा, द्वारिकानाथ मिश्र, विभूति पांडेय, शीला कुमारी, जेनेविभा लकड़ा, कृष्णा उरांव, सुदामा राम, सेलेस्टिना तिर्की, कैलाश राम, कल्याण साहू, निरंजन कुमार निराला, त्रिभुवननाथ निराला, करुणाकांत नंद, कृष्णनंदन प्रसाद, शनिचरवा किंडो, ईश्वर नंद, विशेश्वर सिंह, जगदीश साहू, तनवीर अहमद, किशोरी प्रसाद, श्यामा मिश्रा, रामदास साहू, संतकय भगत, मेझरन पन्ना, वीरेंद्र कुमार, इरेनियुस मिंज, बहादुर सुरीन, सोबरन साहू, गुलाब उरांव सहित कई लोग थे।
22 गुम 2