पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुएं से किसान का शव बरामद

कुएं से किसान का शव बरामद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - गुमला
रायडीह थाना क्षेत्र के भलमंडा अंबाटोली निवासी 45 वर्षीय कृष्णा गोप का शव कुएं से मिला है। वह सोमवार की शाम से लापता था। मंगलवार को दोपहर में कुछ लोगों ने कुएं में कृष्णा का चप्पल उपलाया देखा। इसके बाद कुएं में देखा गया, तो कृष्णा का शव मिला। मृतक के मौसा विष्णु गोप ने बताया कि वह खेतीबारी का काम करता था। सोमवार को घर से निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। काफी खोजबीन भी की गई। उसने बताया कि कुएं में डूबने से कृष्णा की मौत हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।



ञ्चरायडीह थाना क्षेत्र के भलमंडा अंबाटोली निवासी कृष्णा गोप का मिला है शव