किसान अदालत के लिए बनी कमेटी
गुमला - अखिल भारतीय किसान महासभा गुमला की बैठक हुई। इसमें 31 जनवरी को किसान अदालत लगाने का निर्णय लिया गया। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांवों में प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का निर्णय हुआ।
किसान अदालत को सफल बनाने के लिए प्रखंडवार कमेटी का गठन किया गया। इसमें घाघरा के लिए महली साहू, शिवप्रसाद साहू, कुहरू मुंडा, सोमा भगत, घनु उरांव, विशुनपुर के लिए सुरेश भगत, देशा भगत, नादो महतो, लाल उरांव, चरवा भगत, शिबू राम, भरनो के लिए पारू उरांव, चरवा भगत, रायडीह के लिए राजकुमार राय, रेंगटू सिंह, डुमरी, जारी व चैनपुर प्रखंड के लिए विमल टोप्पो, फ्रेंकलिन तिर्की, राजेश भगत, मनोज बखला, पालकोट के लिए महावीर बड़ाईक, ननकू खडिय़ा को जिम्मेवारी सौंपी गई है।