पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पानी बिजली मुफ्त नहीं देने पर आंदोलन : अमर

पानी-बिजली मुफ्त नहीं देने पर आंदोलन : अमर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - भुरकुंडा
हजारीबाग लोकसभा युवा कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को लबगा में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से कमेटी के महासचिव अमर कुमार यादव उपस्थित थे। बैठक में महासचिव अमर यादव ने कहा कि पीटीपीएस कंपनी को लबगा, रसदा, गेगदा, किन्नी, बलकुदरा, आराशाह, पतरातू, कटिया, जराद, तालाटांड़ सहित 24 गांवों की हजारों एकड़ जमीन दी गई है। लेकिन आज तक विस्थापितों को पीटीपीएस डैम का पानी एवं बिजली नहीं दिया गया है। पीटीपीएस विस्थापितों को मुफ्त पानी-बिजली दें। अन्यथा युवा कांग्रेस कमेटी विस्थापित गांवों में जन संपर्क अभियान चलाकर विस्थापितों को पानी बिजली दिलाने के लिए जोरदार आंदोलन करेगा। नहीं तो डैम का एक इंच पानी भी बाहर सप्लाई नहीं करने दिया जाएगा। अध्यक्षता रूपलाल साव और संचालन संतोष महतो ने किया। मौके पर लखन मुंडा, मनोज साव, प्रभात यादव, बादल मुंडा, भानु मुंडा, अनिल साव, लंकेश्वरी देवी, सीता देवी, सुभाष मुंडा, सुरेश गोप सहित अन्य लोग मौजूद थे।