राजा हरिश्चंद्र पर होगा नाटक का मंचन
लातेहार - रीचुघुटा स्थित सूर्यवंशी पब्लिक स्कूल खरचा में गणतंत्र दिवस पर पटना के पांच समेत स्थानीय कलाकार राजा हरिश्चंद्र नामक नाटक प्रस्तुत करेंगे। जादूगर एके सम्राट द्वारा जादू का जलवा बिखेरा जाएगा। यह निर्णय बैठक में लिया गया। बैठक में स्कूल के प्राचार्य सह संस्थापक अमरेश चंद्र मेहता, रामाशीष यादव, महावीर उरांव, सुनील कुमार मेहता, अनिल, पवन, मनीष, जानकी देवी, अनूपा देवी, रेशमा देवी, अवध शाही, कालेश मुंडा समेत कई लोग उपस्थित थे।