पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक दिन अधिक मेला लगाने का विरोध

एक दिन अधिक मेला लगाने का विरोध

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगनपुर - बनतारा गोला में पांच दिनों तक लगने वाला मेला बुधवार को छठे दिन भी रहा। जिस कारण किसानों को कठिनाइयों को सामना करना पड़ा। वहीं कृषि उत्पादन बाजार समिति के उपाध्यक्ष ललकू महतो इसपर नाराजगी जताते हुए गोला सीओ गणेश महतो से लिखित में शिकायत देकर इसे बंद कराने की अपील की, लेकिन मेला को बंद नहीं किया जा सका। उपाध्यक्ष ने दिए गए आवेदन में कहा है कि मेला का ठेका 17 से 21 जनवरी तक पांच दिनों के लिए किया गया था, लेकिन मेला के ठेकेदार ने मनमानी तरीके से छठे दिन भी मेला जारी रखा है, जो गलत है। उन्होंने इस संबंध में जांच करने की भी मांग की है। इस संबंध में सीओ एवं ठेकेदार ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।