पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वर्णकारों को अधिकार मिले : डॉ. दिलीप सोनी

स्वर्णकारों को अधिकार मिले : डॉ. दिलीप सोनी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू - पीटीपीएस डैम परिसर में बुधवार को स्वर्णकार संघ के वनभोज सह एकदिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार सोनी ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के स्वर्णकारों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। पिछड़ा वर्ग होने के बाद भी इस समुदाय को हक और अधिकार नहीं मिल रहा है। इसके लिए स्वर्णकारों को राज्य स्तर पर एकजुट होना होगा। सम्मेलन के दौरान समाज के विकास के लिए शिक्षा को महत्व देना होगा। साथ ही राजनीतिक भागीदारी भी निभानी होगी। इसके लिए सामाजिक तौर पर जागरूकता लाने का आहवान किया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष नरेश सोनी व संचालन महामंत्री उदय स्वर्णकार ने की। मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखदेव प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिभुवन प्रसाद, रामेश्वर साहू, अयोध्या प्रसाद वर्मा, घनश्याम प्रसाद सोनी, जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद, विजय कुमार स्वर्णकार, केदार प्रसाद वर्मा, गणेश स्वर्णकार, कैलाश सोनी, कृष्णा सोनी, महेश निरंजन, ओमप्रकाश, चंद्रिका सोनी, पप्पू आदि उपस्थित थे।