पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांईं वार्षिकोत्सव मनाने का निर्णय

सांईं वार्षिकोत्सव मनाने का निर्णय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू - पीटीपीएस के कालीमंदिर परिसर स्थित सांईं दरबार स्थल में बुधवार को सांईं शरणम समिति की बैठक हुई। जिसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 मार्च को सांईं वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पूर्व 26 मार्च को भव्य सांई की पालकी यात्रा निकाली जाएगी। इससे पूर्व भूमि पूजन का विधिवत कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा। इसके अलावा मंदिर निर्माण के लिए समिति के विस्तार का भी निर्णय लिया गया। अध्यक्षता पीके सिन्हा व संचालन जशवंत सिंह ने किया। मौके पर मुखिया किशोर कुमार महतो, सुजीत पटेल, विजेंद्र यादव, महावीर अग्रवाल, ऋषिराज, कपिलानंद सरस्वती, उमेश प्रसाद, ललित ठाकुर, गणेश ठाकुर, संजीव सिंह, पंडित ओम प्रकाश पांडेय उपस्थित थे।