पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिवसीय प्रतियोगिता प्रारंभ

तीन दिवसीय प्रतियोगिता प्रारंभ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पतरातू - एसएस उवि के तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को किया गया। शुभारंभ स्कूल के प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र 100, 200 व 400मीटर की दौड़ में भाग लेंगे। साथ ही प्रतियोगिता के दौरान चित्रांकन, क्विज और मतदाता जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में स्कूल के शिक्षक सहयोग करेंगे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में प्रमोद प्रकाश सिंह, मंजू कुमारी, विशेश्वर महतो, डॉ. सरिता सिन्हा, नूरआलम आजमी, अखिलेश प्रसाद, अशोक ठाकुर आदि सहयोग कर रहे हैं।