पतरातू में रक्तदान शिविर आज
पतरातू - राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पतरातू इकाई द्वारा २३ जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की ११८वीं जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर पीटीपीएस के जनता नगर शिव मंदिर परिसर में समारोह के साथ साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है। संघ के राकेश कुमार, संजीत कुमार व अजीत कुमार ने लोगों से अपील किया है कि इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। साथ ही समाज और राष्ट्र हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर कार्यक्रम को बल प्रदान करें।