पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैनपुर : एसपी से न्याय की गुहार

चैनपुर : एसपी से न्याय की गुहार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुर - थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी जगन्नाथ तिवारी ने अपने पुत्र बुलबुल तिवारी को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए एसपी के पास न्याय गुहार लगाई। इस संबंध में सौंपे गए आवेदन में कहा है पहाड़ी मोहल्ला निवासी जसीम अख्तर से जमीनी विवाद चल रहा था। विवाद को सुलह करने के लिए उसके द्वारा धमकी दी जा रही थी। उसके खिलाफ चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब जसीम अख्तर एक सब्जी बेचने वाली महिला से न्यायालय में छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराकर उससे पुत्र बुलबुल तिवारी को फंसाना चाहता है। पूर्व में भी उस महिला ने चैनपुर के ड्राइवर रमेश को जमीन विवाद में झूठा मुकदमा कर फंसाया था।