पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मेदिनीनगर
अनुसचिवीय कर्मचारी संघ ((समाहरणालय संवर्ग)) की बेमियादी हड़ताल दूसरे दिन बुधवार को कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने पांडू प्रखंड में कार्यरत दो लिपिक सुशील कुमार सिंह और विनोद कुमार मोची को मेदिनीनगर में बीडीओ के आवास पर कार्यालय का काम करते पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित कर्मचारियों ने काम कर रहे लिपिक के चेहरे पर जले हुए मोबिल की पुताई कर दी। पुताई के बाद दोनों लिपिकों को प्रदर्शन में शामिल कर लिया।
जिला भू-अर्जन कार्यालय परिसर में हड़ताली कर्मियों की हुई सभा में जिला सचिव रंजय सिंह ने सरकार की नीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र तिवारी ने कहा कि अनुसचिवीय कर्मचारी की हड़ताल मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगी।
इस अवसर पर अरविंद कुमार सिन्हा, हरिवंश राम, शैलेकुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, सच्चिदा राम, राजेंद्र राम, कृष्णा राम, देवेंद्र कुमार, रुपेश कुमार सिंह, प्रभात कुमार सिन्हा, रामनाथ ओझा और रंजय कुमार सिंह समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे।