- Hindi News
- ट्रैक्टर संचालकों ने अपनी व्यथा विधायक को सुनाई
ट्रैक्टर संचालकों ने अपनी व्यथा विधायक को सुनाई
चैनपुर - ट्रैक्टर संचालकों ने बुधवार को स्थानीय विधायक केएन त्रिपाठी के पास बालू उठाव को लेकर गुहार लगाई और कहा कि बालू उठाव बंद होने से वे लोग सड़क पर आ गए हैं। ट्रैक्टर का लोन किस्त भरने में काफी कठिनाई हो रही है। बताया गया कि चैनपुर पुलिस बालू उठाव करने पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। विधायक ने इस संबंध में वरीय अधिकारियों से बात कर बालू उठाव जल्द चालू करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर संचालक शशिशेखर पांडेय उर्फ बबलू पांडेय, पंकज जायसवाल, रमेश यादव, दीनानाथ पांडेय, मुस्तकीम अंसारी, जोगी राम, शिव बैठा, अनिल साव, दिलीप बैठा आदि लोगों ने गुहार लगाई है।